पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब के अध्यापकों की पटियाला में रैली आज

पंजाब के अध्यापकों की पटियाला में रैली आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला में सांझा अध्यापक मोर्चा के बैनर तले प्रदेश भर के अध्यापकों की रैली रविवार को है। यहां करीब 60 हजार टीचरों के पहुंचने की उम्मीद है। पहले पटियाला में रैली की अनुमति नहीं मिली थी लेकिन बाद में टीचरों के दबाव में प्रशासन ने जस्सोवाल स्टेडियम भादसो रोड पटियाला में रैली की अनुमति दे दी। सरकार द्वारा पक्का किए जाने के बदले बेसिक सेलरी 10300 रुपए करने, 7 साल एक स्कूल में रहने पर तबादला, पीरियड का समय बढ़ाकर गिनती कम किए जाने का अध्यापक विरोध कर रहे हैं। गवर्नमेंट टीचर यूनियन होशियारपुर के अध्यक्ष प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा ने कहा कि इस बार सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं तब तक कोई भी टीचर खामोश नहीं बैठेगा। इससे पहले लुधियाना में भी अध्यापक रैली कर चुके हैं। उस दौरान कोई भी मांग पत्र लेने नहीं पहुंचा तो हजारों टीचर ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे को जालंधर वाइपास लुधियाना में जाम कर दिया था। इसके चलते 8 हजार टीचरों पर केस हुआ था।

नहीं दिया टाइम तो रखी कैप्टन के शहर में रैली

जब लुधियाना में हाईवे जाम किया था तो डीसी लुधियाना ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ सांझा अध्यापक मोर्चा की मीटिंग 2 अप्रैल को फिक्स कराई थी लेकिन 2 अप्रैल को कैप्टन ने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद अध्यापकों ने 15 अप्रैल को पटियाला में रैली करने के ऐलान किया।

खबरें और भी हैं...