मामले का बाद में पता चला, जांच करूंगा : हेड टीचर
मामले का बाद में पता चला, जांच करूंगा : हेड टीचर
वहीं, स्कूल के हेड टीचर सोमनाथ ने बताया कि वह स्कूल के काम से होशियारपुर में थे। वो जब 1.15 बजे वापस स्कूल पहुंचे तो इसके बारे में उनके किसी ने नहीं बताया। मीडिया के लोगों के फोन आने पर उनको मामले की जानकारी मिली। सोमनाथ ने बताया कि वह कल मामले की खुद जांच करेंगे और दोषी पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
टीचर का नंबर कवरेज से बाहर
इस संबंध में जब टीचर से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन लगातार कवरेज से बाहर आ रहा था।