- Hindi News
- National
- खनौड़ा सरकारी प्राइमरी स्कूल की टीचर ने चौथी के बच्चे को डंडे से पीटा, जख्मी
खनौड़ा सरकारी प्राइमरी स्कूल की टीचर ने चौथी के बच्चे को डंडे से पीटा, जख्मी
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
गांव खनौड़ा के सरकारी प्राइमरी स्कूल की टीचर ने चौथी में पढ़ते बच्चे की डंडे से पिटाई कर दी। बच्चा स्कूल के घर डरा-सहमा हुआ पहुंचा तो परिजनों को पता चला। उसकी पीठ पर डंडे से पिटाई के निशान हैं। बच्चे का सिविल अस्पताल होशियारपुर में इलाज करवाया जा रहा है। स्कूल के हेड टीचर सोमनाथ का कहना है कि मामला गंंभीर है, वह इसकी जांच करेंगे। सिविल अस्पताल होशियारपुर में जेरे इलाज चेतन सिंह की माता मनजीत कौर और पिता सुखदेव सिंह निवासी गांव खनौड़ा ने बताया कि स्कूल में 2 बजे छुट्टी के बाद जब चेतन घर पहुंचा तो वह रोते हुए मंजे पर लेट गया। उसको जब रोने का कारण पूछा तो उसने कपड़े खोलकर दिखाए। उसके शरीर पर डंडे के निशान पड़े हुए थे। चेतन ने बताया कि उसके स्कूल टीचर ने डंडे से पीटा है और उसको दर्द हो रही है। परिजनों ने कहा कि बच्चा बुरी तरह से सहमा हुआ था और उसको बुखार भी था। उन्होंने जब गांव की ही टीचर से बात की तो उसने उलटा उन पर ही दोष लगा दिया कि आप लोगों ने बच्चे को घर में पीटा है और अब उस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। दूसरी तरफ बच्चे की माता-पिता ने टीचर पर कार्रवाई की मांग की है।