पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपए ठगे, दो नामजद

विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपए ठगे, दो नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | थाना चब्बेवाल की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपए की ठगी मारने वाले दो लोगों विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना चब्बेवाल के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव बाड़ियां खुर्द के निवासी प्रदीप सिंह ने 23 जनवरी को एसएसपी को शिकायत दी थी कि उसने दुबई जाने के लिए अवतार सिंह रिंकू निवासी जसोवाल और हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी बाड़ियां खुर्द को पासपोर्ट और 85 हजार रुपए दिए थे लेकिन उक्त लोगों ने उसको न तो विदेश भेजा और न ही रुपए वापस किए। पुलिस ने केस की जांच के बाद आरोपी अवतार सिंह रिंकू और हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी के विरुद्ध धरा 406, 420 तहत केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...