पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाली सर्टिफिकेट बनाकर साढ़े तीन लाख की ठगी, केस दर्ज

जाली सर्टिफिकेट बनाकर साढ़े तीन लाख की ठगी, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

थाना सिटी पुलिस ने फार्मेसी के जाली सर्टिफिकेट बनाकर गांव मुदोवाल के व्यक्ति से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में मोहाली के एक व्यक्ति विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना सिटी के एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि जिला कपूरथला के गांव मुदोवाल के निवासी लाभदीन पुत्र दिलदार मोहम्मद ने 8-12-2017 को एसएसपी को दी शिकायत में बताया था कि मोहाली के एससीएफ-128, फेस 07 के निवासी सरबजीत सिंह ने उसको फार्मेसी का सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज जाली बनाकर दे दिए और उससे 3 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। सरबजीत सिंह द्वारा दिए सर्टिफिकेट जांच के दौरान जाली पाए गए। एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सरबजीत सिंह निवासी मोहाली विरुद्ध धारा 420, 465, 467, 468 तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...