पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूठी शिकायतें करने के आरोप में वेस्ट बंगाल के युवक विरुद्ध केस दर्ज

झूठी शिकायतें करने के आरोप में वेस्ट बंगाल के युवक विरुद्ध केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

थाना सिटी पुलिस ने होशियारपुर के मनोहर स्ट्रीट नजदीक सिविल अस्पताल होशियारपुर के निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसको डराने धमकाने और झूठी शिकायतें कर झूठे केस में फंसाने वाले एक व्यक्ति विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना सिटी के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि रेवल सिंह निवासी मनोहर स्ट्रीट नजदीक सिविल अस्पताल होशियारपुर ने 11-10-2017 को एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दी थी कि कि जसविंदर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल उसको जान से मारने, डराने धमकाने और झूठी शिकायतें कर झूठे केस में फंसाने की धमकियां देकर उसको मानसिक तौर पर परेशान करता रहता है। एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस की जांच के बाद आरोपी जसविंदर सिंह विरुद्ध धारा 341, 509, 323, 298 के तहत केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...