10 दिवसीय खेल मेले के समापन पर गणमान्यों को किया सम्मानित
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ के पावन दरबार जनौड़ी में बैसाखी के उपलक्ष्य में करवाए 10 दिवसीय खेल मेले के समापन पर विशेष योगदान देने वाले गणमान्यों को मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया। राकेश शर्मा ने बताया कि क्रिकेट के मैचों में सहजोवाल नंगल, वालीबॉल में वावक क्लब और कबड्डी में गांव डफ्फर की टीम ने जीत हासिल की। विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके अशोक डडवाल, रूप सिंह, नरेंद्र शर्मा, लखन लाल, सतीष, लक्की ठाकुर, अश्विनी ठाकुर, अरविंद, दीपक, मंगत राम, परमिंदर सिंह, मोंटी, रमन, नन्नू, राजा, राजेश सूरी, प्रेम बजाज, विजय मोहन, विकास, रवि दत्त, अजमेर, वरुण, नितिन, मनमोहन व मोहन मौजूद थे।