पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के फार्म पर दी जाएगी नेत्रदान और शरीरदान की जानकारी

अब नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के फार्म पर दी जाएगी नेत्रदान और शरीरदान की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

अब नए बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भरे जाने वाले फार्म पर लाइसेंस अप्लाई करने वाले व्यक्ति को नेत्रदान और शरीर दान के प्रति जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी के प्रधान जेबी बहल ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रति रोटरी आई बैंक ने दो साल पहले पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से मांग की थी, जिन्होंने यह मामला केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी के सामने उठाया था और उन्होंने अब इसे लागू कर दिया है।

बहल ने बताया कि अंधेपन से पीड़ित लोगों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि अब जब भी कोई नया लाइसेंस अप्लाई करेगा तो उसके सामने यह बात आएगी कि वह नेत्रदान या शरीर दान करना चाहता है या नहीं। इससे भविष्य में नेत्रदान करने वालो की संख्या बढ़ेगी। रोटरी आई बैंक ने इस मांग को पूरा करवाने के लिए मदद करने वाले अविनाश राय खन्ना का डॉ. जमील बाली के अस्पताल में स्वागत किया गया। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि रोटरी आई बैंक का काम सराहनीय है। अब इस मुहिम के साथ पूरा देश जुड़ने जा रहा है। इस समय सतीश गुप्ता, कैशियर मनोज ओहरी, डॉ. जमील बाली, सुनील पराशर, प्रवीण पठार, रोहित चोपड़ा, मुकेश ओहरी, सुनील पराशर, जगमीत सेठी, रजिंदर मोदगिल, संजीव अरोड़ा, राकेश कपूर, शाम नरूला, गोपाल वासूदेवा, विजय अरोड़ा, आज्ञापाल सिंह, संजीव शर्मा, अविनाश सूद, अरुण जैन, कमल खुराना, मन्नत नरूला, फिरोजी खातून भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...