पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दाना मंडी होशियारपुर में विधायक अरोड़ा और डीसी ने शुरू करवाई गेहूं की खरीद

दाना मंडी होशियारपुर में विधायक अरोड़ा और डीसी ने शुरू करवाई गेहूं की खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

दाना मंडी होशियारपुर में मंगलवार को विधायक सुंदर शाम अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने गेहूं की खरीद शुरू करवाई। उन्होंने खरीद प्रबंधों का जायजा भी लिया और किसानों की समस्याएं सुनी। विधायक अरोड़ा ने कहा कि किसानों को मंडियों में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और बेची गई गेहूं की अदायगी 72 घंटों के भीतर देना यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग व बारदाने संबंधी किसी भी तरह की समस्या भी किसानों को नहीं आने दी जाएगी। गेहूं के सीजन दौरान किसान दिन के समय भी अपनी फसल सीधी दाना मंडी होशियारपुर में ला सकते है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को ट्रैक्टर-ट्रालियों में दाना मंडी में फसल लाने के लिए बाईपास के रास्ते से घूम कर न आना पड़े। किसान अपनी फसल सीधी शहर से निकलने वाले प्रमुख चौराहों से ला सकें। मंडियों में किसानों के लिए साफ पानी, लाइट तथा अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

डीसी विपुल उज्ज्वल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक योजनाबद्ध तरीके से गेहूं की खरीद से लेकर लिफ्टिंग तक सारे प्रबंध किए जाएं। किसानों को भी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मंडियों में सूखी तथा पकी हुई गेहूं ही लाएं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मार्केट कमेटी होशियारपुर के अधीन 17 मंडियों में 7 लाख 30 हजार 714 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी और इस साल 10 प्रतिशत अधिक आमद होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अब तक 309 मीट्रिक टन गेहूं व्यापारियों की ओर से निजी तौर पर खरीदी जा चुकी है। इस संबंधी 53 लाख 76 हजार 600 रुपए की अदायगी कर दी गई है। होशियारपुर दाना मंडी में 143 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस मौके पर एसडीएम होशियारपुर जतिंदर जोरवाल, सचिव मार्केट कमेटी होशियारपुर विक्रमजीत सिंह, लेखाकार राजिंदर सिंह, मंडी इंचार्ज बलविंदर सिंह, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन सुधीर सूद, नरिंदर मोहन शर्मा, महिंदर सिंह व तरसेम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...