भारी वाहनों को पटरी से रोकने के लिए नहरी विभाग ने लगाए पाइप
माहिलपुर | नहरी विभाग के अधिकारियों ने क्रशरों के भारी वाहनों से कंडी नहर की पटड़ी को हो रहे नुकसान को देखते हुए शाहपुर के पास दो सीमेंट के पाइप गाड़कर पटड़ी पर गुजरने वाले भारी वाहनों का रास्ता बंद कर दिया है। बता दें कि डीडीपीओ द्वारा रामपुर के पंचायत सदस्यों को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में चल रहे क्रशरों के भारी वाहनों को पंजाब से अवैध रास्ता देने के मामले में हरकत में आने के बाद अब नहरी विभाग के अधिकारियों ने भी कार्रवाई की है। बता दें कि बीडीपीओ गढ़शंकर रंजीत सिंह ने रामपुर के सरपंच तरसेम सिंह, हरभजन सिंह, सीतादेवी, नीलम रानी, अजीत सिंह, नरिंदर पाल, मनजीत कौर और लश्कर सिंह पंचों को लिखा है कि पंचायत द्वारा जो रास्ता वनविभाग से धार्मिक स्थल को जाने के लिए लिया गया था उसे हिमाचल प्रदेश में लगे क्रशर को 20 साल के लिए लीज पर देना गलत है और ये रास्ता प्राप्त करने के समय तय हिदायतों के विरुद्ध है। डीडीपीओ होशियारपुर द्वारा 14 मार्च को पंचायत को आदेश दिया गया था कि इस रास्ते को बंद करवा दिया जाए लेकिन यह रास्ता अभी चल रहा है। इस पत्र पर एक हफ्ते के अंदर कार्रवाई कर डीडीपीओ होशियारपुर को बताने के निर्देश दिए गए थे। बीडीपीओ गढ़शंकर इस संबंधी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज चुके हैं। इस अवसर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।