महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी की जूनियर टीम रही रनरअप
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी की टीम ने नवांशहर के जंडियाली में आयोजित टूर्नामेंट में रनरअप का खिताब जीता है। होशियारपुर पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। अकादमी के चेयरमैन राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा ने बताया कि जंडियाली में करवाए तीन दिवसीय टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम अंडर 55 भार वर्ग जूनियर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच जंडियाली और होशियारपुर के बीच खेला गया। जिसमें जंडियाली की टीम 3-2 से विजयी रही व पहली बार टूर्नामेंट में भाग लेने गई होशियारपुर की टीम रनरअप रही। टीम की इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम के गोलकीपर नवजोत को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
होशियारपुर की टीम में कैप्टन जसकरन, नवजोत, धन सिंह, अमरजीत, नितिश, गौरव, अजय, राज कुमार, चंदन, आशीष, जसकरन ने भाग लिया। राणा ने कहा कि यह सब कोच अरुणदीप सिंह, बृज लाल पंडित, सुरिंदर सिंह नीलू व कोच सुनील कुमार बिक्की की मेहनत के चलते ही संभव हो पाया है।