डेढ़ किलोग्राम चूरा पोस्त और 12 बोतलें अवैध शराब समेत दो पकड़े
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
होशियारपुर पुलिस ने गश्त दौरान एक युवक के डेढ़ किलोग्राम चूरा पोस्त और दूसरे युवक को 12 बोतलें अवैध शराब समेत काबू कर केस दर्ज किया है। थाना बुल्लोवाल के एएसआई हंस राज ने बताया कि पुलिस पार्टी ने उनकी अगुवाई में गश्त दौरान अड्डा ताजोवाल के पास एक युवक रंजीत उर्फ घुन्नी निवासी नंदाचौर को तलाशी दौरान डेढ़ किलोग्राम चूरा पोस्त समेत काबू कर केस दर्ज किया है। इसी दौरान थाना गढ़शंकर के एएसआई देस राज ने बताया कि पुलिस ने गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बिस्त दोआब नहर के पुल पर युवक हरमेश लाल निवासी देनोवाल खुर्द को अवैध शराब की 12 बोतलों समेत काबू कर केस दर्ज किया।