पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा आज, शोभायात्रा निकाली

मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा आज, शोभायात्रा निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

शिव शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी मोहल्ला मरवाहा की तरफ से मंदिर में पंचमुखी महादेव परिवार गणों सहित, शीतला माता एवं हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को की जा रही है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचकर विश्रामित हुई।

इस मौके ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद मोहन लाल पहलवान, हरीश खोसला, रणजीत सिंह राणा, कृष्ण गोपाल आनंद, संदीप सैनी, तरसेम मोदगिल, विजय सूद पप्पा, मनोहर लाल जैरथ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा में पहुंचकर भगवन्नाम संकीर्तन किया। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडली के अलावा अन्य संकीर्तनी जत्थों ने हरि नाम संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने झूम-झूम कर भजनों का आनंद लिया।

इस मौके दीपक मरवाहा, विक्की मरवाहा, राज कुमार मरवाहा, नरोत्तम शर्मा, रिक्की मरवाहा, छोटा अश्विनी, पुनीत मरवाहा दीपू, मुकेश शर्मा, राकेश मरवाहा लक्की, सुंदर शाम मरवाहा, गुलजार सिंह, संजीव मरवाहा, राजेन्द्र मरवाहा, जौली मरवाहा, सुयश मरवाहा तथा पुनीत मरवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस शोभायात्रा में भाग लिया।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण से निकाली गई शोभायात्रा मौके मौजूद श्रद्धालु। -भास्कर

खबरें और भी हैं...