जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब द्वारा मुख्य सलाहकार जसविंदर सिंह परमार व प्रधान बरिंदर सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री हरि सहाय मोहल्ला टिब्बा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से दो रोजा महान गुरमति समागम अमित छाप छोड़ता हुआ संपन्न हुआ।
खालसा पंथ की सिरजना को समर्पित सजाए गए महान गुरमति समागम में पंथ प्रसिद्ध कीर्तनीय संत बाबा कुलदीप सिंह, भाई बलदेव सिंह, भाई हरपाल सिंह, भाई अवतार सिंह, भाई सुरिंदरपाल सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय, बीबी मनदीप कौर, बीबी जसप्रीत कौर, बीबी मनदीप कौर, बीबी जसप्रीत कौर ने अपने कीर्तन से संगत को निहाल किया।
इस मौके प्रधान दर्शन सिंह पलाहा, हरजीत सिंह, ओंकार सिंह, मझैल सिंह, सुखविंदर सिंह, केवल सिंह, कश्मीर सिंह, जत्थेदार हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, दलीप सिंह, एडवो. जसपाल सिंह, दीवान सिंह, ज्ञानी भजन सिंह खालसा, चरनदीप सिंह खालसा, गुरदीप सिंह, बीबी गुरमीत कौर, अजविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, सतवंत सिंह, बीबी कुलविंदर कौर परमार, बीबी गुरदीप कौर, बीबी हरदीप कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी हरदीप कौर, दशमेश यूथ क्लब होशियारपुर, खालसा यूथ क्लब पिपलांवाला, बाबा प्रीतम जत्था नंगल, सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना जोन होशियारपुर और अन्य सहयोगी सभा सोसायटियों का विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस मौके चेयरमैन सर्वजीत सिंह, प्रधान बरिंदर सिंह परमार, जतिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, जसकरन सिंह सोहन, बलजिंदर सिंह, रणजीत सिंह, रूपिंदर सिंह, बलबीर सिंह, जगमीत सिंह, जसमीत सिंह, इंदरप्रीत सिंह, जगतार सिंह व क्लब मेंबर मौजूद थे।
धर्म
मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब का चौथा गुरमति समागम संपन्न
कीर्तन से संगत को निहाल करते विभिन्न रागी जत्थे। (दाएं) गणमान्यों को सम्मानित करते प्रबंधक। -भास्कर