रोटरी क्लब मिडटाउन ने दिव्यांग दंपती को दिया ट्राइसाइकिल
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर
रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा गांव सटियाना के दिव्यांग दंपती को एक ट्राइसाइकिल भेंट की गई। प्रधान गोपाल वासूदेवा ने कहा कि समाज में दुश्वारियों का सामना कर रहे लोगों का उत्थान करना रोटरी का पहला कार्य है। पूरी दुनिया में जो लोग सीमित साधनों के कारण दुख भोग रहे हैं यदि उनकी तकलीफों को दूर करने का प्रण समर्थ लोग लें तो वह दिन दूर नहीं जब संसार में से वह तकलीफों दूर हो जाएंगी जो कि साधनों की कमी कारण आती हैं। क्लब के मेंबर मनोज ओहरी ने कहा कि रोटरी क्लब मिड टाउन हर समय जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार है। इस मौके सुनील पराशर, सतीश गुप्ता, प्रवीण पठार, सुरेश अरोड़ा, राजेश गुप्ता, डीपी कथूरिया, रोहित चोपड़ा, संजीव शर्मा, राकेश कपूर और जतिन अरोड़ा मौजूद थे।