बैसाखी पर लगाए मेडिकल कैंप में 324 मरीजों का किया चेकअप
कैंप के दौरान लोगों का चेकअप करते डॉ. रवजोत व टीम। -भास्कर
होशियारपुर | रवजोत अस्पताल ने आनंदपुर रोड पर स्थित बाऊली साहिब, जिला रोपड़ में बैसाखी पर फ्री मेडिकल कैंप लगाया। कैंप में दिल के रोगों के माहिर डॉ. रवजोत ने लोगों के फ्री टैस्ट कर फ्री दवाइयां भी दीं। यहां डॉ. रवजोत ने कहा कि मेडिकल कैंप लगा कर उनके मन को सुकून मिलता है, क्योंकि मानवता की सेवा से ज्यादा इस दुनिया में कोई ओर पुण्य नहीं होता। कैंप में बलाचौर विधानसभा हलके से पूर्व विधायक चौधरी नंद लाल भी शामिल हुए। आखिर में संत गिरधारी दास ने डॉ. रवजोत व उनकी टीम को सम्मानित किया। कैंप में 324 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी। इस मौके नसीब दास, संत मलकीत दास, संत जोगा सिंह, शिंगारा सिंह, मोहन कौर, बलजीत सिंह, सोनिया कौर, अमरजीत सिंह, गुरमितर सिंह, जसविंदर सिंह, कुलबीर सिंह, शौकीन सिंह, बिट्टू, महिंदर कौर, प्रदीप सैनी, सुरिंदर कौर, बलजीत सिंह, मनोहर व मनदीप मौजूद थे।