इंप्लाइज वेलफेयर ने डॉ. अंबेडकर का जन्मदिवस मनाया
होशियारपुर | गजटेड व नॉन गजटेड एससी बीसी इंप्लाइज वेलफेयर फेडरेशन पंजाब के राज्य चेयरमैन जसबीर सिंह पाल व बलराज कुमार के निर्देशानुसार डॉ. अंबेडकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाय। इस मौके जसवंत राय, जरनैल सिंह सीकरी व बलदेव सिंह ने बाबा साहिब के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके सचिन, जसविंदर सिंह, जसबीर सिंह, मनोहर लाल, नरिंदर कुमार, सुनील कुमार, मुकुल चंद, ठेकेदार साधू सिंह, नौजवान सभा के मेंबर व संगत मौजूद थी।