भाई घन्हैया वेलफेयर ने 2 जरूरतमंदों को दी सुनने वाली मशीनें
होशियारपुर | भाई घन्हैया वेलफेयर सोसायटी ने 2 जरूरतमंद व्यक्तियों को सुनने वाली मशीनें भेंट की। सोसायटी प्रधान जगमीत सिंह सेठी ने बताया कि यह 2 व्यक्ति पिछले काफी समय से सुनने की समस्याओं से पीड़ित थे। इनकी जरूरत को मुख्य रखते हुए ही संस्था ने इनको जल्द ही मशीनें मुहैया करवाने का फैसला लिया। इस मौके सचिव सुरजीत सिंह दुआ और चेयरमैन आज्ञापाल सिंह साहनी ने बताया कि संस्था हर समय जरूरतमंदों की मदद के लिए मेडिकल सहूलियतें, खूनदान, अंगहीनों को नकली अंक लगाने, गरीब लड़कियों की शादी करवाना, जरूरतमंद को किताबें, वर्दियां आदि के लिए हमेशा तैयार रहती है। इस मौके गुरप्रीत सिंह, बरिंदरजीत सिंह, अजीत सिंह, जसबीर कौर व एएस अरनेजा मौजूद थे।