सुखबीर सिंह व उनका परिवार बढ़िया सेवाओं के लिए सम्मानित
होशियारपुर | सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन स्थल जनौड़ी में बैसाखी के उपलक्ष्य पर करवाए गए पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में तन मन धन से सेवा करने के लिए सुखबीर सिंह को पारिवारिक सदस्यों समेत सम्मानित किया। यहां सुखबीर सिंह ने कहा कि वह और उनका परिवार जिस मुकाम पर है, उसमें बाबा जी की कृपा ही अनमोल है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा बाबा जी की सेवा के लिए तत्पर है। इस मौके उनकी प|ी कमलेश, मुनीश, ललिता, आशीष अशोक डडवाल, रूप सिंह, नरेंद्र शर्मा, सतीश, राकेश शर्मा, संजीव कुमार, भुपिंदर सिंह, लखन लाल, वरुण व कुलदीप मौजूद थे।