देवेंद्र राजू श्री शिव मंदिर कमेटी के प्रधान, सुदेश चेयरमैन बने
होशियारपुर | श्री शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी की मीटिंग सिविल अस्पताल नजदीक श्री शिव मंदिर में हुई। मीटिंग में सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह राजू को प्रधान नियुक्त किया। साथ ही सुदेश तिवाड़ी को श्री शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया। इस मौके प्रधान देवेंद्र सिंह राजू व सुदेश तिवाडी को फूल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके प्रबंधक कमेटी के सभी मेंबर मौजूद थे।