- Hindi News
- National
- घरेलू कलह से थी दुखी : बच्चियों को कहा मैनूं दूजी दुनिया विच जाण दिओ तो मां से लिपट गईं
घरेलू कलह से थी दुखी : बच्चियों को कहा- मैनूं दूजी दुनिया विच जाण दिओ तो मां से लिपट गईं
सुरिंदर सिंह/फरीद शेखूपुरी | जालंधर
घरेलु हालात से दुखी होकर सुसाइड करने आई महिला को तीन बेटियों ने सिटी स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदने से रोक लिया। नकोदर रोड पर रहने वाली चार बेटियों की मां मंगलवार दोपहर सिटी स्टेशन पर पहुंची। तीन बेटियां भी उसके साथ थी। 1.33 पर टाटा मूरी ट्रेन सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर आ रही थी। प्लेटफार्म-1 पर बैठी महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन की ओर बढ़ने लगी। मगर बेटियों ने मां को पकड़ लिया। मां ने सबसे छोटी दो बेटियों से तो कपड़े छुड़ा लिए, मगर दस साल की बेटी ने मां को नहीं छोड़ा। कुछ दूर खड़ी रेलवे कर्मचारी चीख-चीख कर कह रही थी- ‘तुम क्या कर रही हो।’
भास्कर ने किया सामाजिक दायित्व का निर्वाह| इस दौरान दैनिक भास्कर के दो जर्नलिस्ट प्लेटफार्म-2 पर थे। दोनों ने शोर मचाया कि कोई उस महिला को रोके। जर्नलिस्ट दौड़ते हुए प्लेटफार्म-1 पर पहुंचे। ट्रेन पास से निकल रही थी। महिला बच्चियों से लगातार बोल रही थी- ‘मैनूं दूजी दुनिया विच जाण दिओ, तुसीं एेथे ही रहो।’ मासूम बच्चियां मां से लिपट गईं। वो मां से कह रही थीं- ‘पैलां सानूं नानी घर (होशियारपुर) छड्ड दिओ, फेर तुसीं चले जाणा।’ ऐसे में तुरंत महिला को ट्रेन से दूर किया। भास्कर टीम ने महिला के पति को फोन कर बुलाया।