पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक जगह स्टोर होने के बाद बेची जाएगी रेत, वाहनों पर लगेगी चिप

एक जगह स्टोर होने के बाद बेची जाएगी रेत, वाहनों पर लगेगी चिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेलंगाना में जितनी भी रेत की खड्डों से माइनिंग की जाती है, उन सभी से रेत इकट्ठी कर एक जगह स्टोर की जाती है। इसके लिए एक डिपार्टमेंट बनाया गया है। एक जगह रेत को स्टोर करने के बाद उसे वहीं से आगे बेचा जाता है। रेत, बजरी और मिट्टी के लिए अलग अलग ट्रक इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें एक चिप लगी होती है। उस चिप से पता चलता है कि कितनी रेत कौन सी खड्ड से उठाई गई और कहां कितनी रेत पहुंचाई गई। इस तरह रेत का पूरा रिकाॅर्ड रखा जाता है।

मंत्रिमंडल करेगा फैसला इस कमेटी में निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा शामिल हैं। इस कमेटी की रिपोर्ट को स्टडी कर पंजाब के लिए माइनिंग पाॅलिसी तैयार की जाएगी। कमेटी की ओर से 21 अप्रैल को यह रिपोर्ट पंजाब सरकार को सौंपी जाएगी, जिसे बाद में मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा।

अवैध खनन में 4 लोगों को दो-दो साल की सजा और जुर्माना

होशियारपुर | अवैध खनन मामले में जिला अदालत ने 4 लोगों को दो-दो साल की सजा के साथ-साथ 25-25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। 23 जनवरी 2015 को हरियाना थाने के बस्सी कालेखां के पास नाका पर 4 टिप्पर पकड़े गए थे। उस समय संदीप सिंह सोढी (टैगोर नगर, होशियारपुर), सुरिंदर सिंह (टावर इन्क्लेव, जालंधर), दो प्रवासी वरिन्दर कुमार और (उत्तर कर्ण (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीन साल की सुनवाई के बाद एडिशनल सेशन जज परमिंदर सिंह राय ने चारों को 2-2 साल की सजा और 25-25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की सूरत में इनकी सजा 3-3 महीने और बढ़ा दी जाएगी। सजा के बाद इन चारों को अदालत में जमानत मिल गई।

पंजाब में ऐसे होती माइनिंग

दूसरी तरफ पंजाब में रेत की खड्डें ठेकेदारों की तरफ से ठेके पर ली जाती हैं। नीलामी में ये खड्डें लाखों-करोड़ों में बिकती हैं। रेत एक जगह इकटठी नहीं की जाती, बल्कि ठेकेदार ही रेत बेचते हैं। इसका कोई रिकाॅर्ड नहीं रखा जाता। ठेकेदार निर्धारित से कहीं ज्यादा रेत खड्डों से निकालते हैं। रेट भी तय नहीं होने के कारण ठेकेदार ज्यादा दाम पर रेत बेचते हैं।

राजनेताओं पर संरक्षण का आरोप

पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार से लेकर कांग्रेस सरकार तक के कार्यकाल में विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेताओं पर माइनिंग माफिया से मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। अकाली सरकार के दौरान अलग अलग नेताओं पर ये आरोप लगे, वहीं हाल ही में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उधर, आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं।

खबरें और भी हैं...