बुल्लोवाल | बुल्लोवाल पुलिस ने जमीन हड़पने के आरोप में 2 भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तिलक राज निवासी गांव दालमवाल, हाल निवासी सतोर ने पुलिस में दोनों भाइयों सुरेंद्र जीत सिंह और सतेन्द्र सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्हाेंने बताया कि 22 दिसंबर 2017 को दोनों भाइयों ने धोखे से र 2 कनाल जमीन अपने नाम करवा ली।कुछ समय बाद उन्होंने हमें घर से निकाल दिया। उन्हें धोखे का पता उस समय लगा जब उक्त दोनों ने फर्द अपने नाम पर करवा ली। पुलिस ने अपराध शाखा होशियारपुर की ओर से की गई जांच के आधार पर उक्त दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।