पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में घायल करने वाले व्यक्ति की हुई पहचान, मामला दर्ज

सड़क हादसे में घायल करने वाले व्यक्ति की हुई पहचान, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

शुक्रवार को पुरहीरा मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कार द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था और कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया था जिसकी पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना मॉडल टाउन के एएसआई सोहन लाल ने बताया कि शुक्रवार को नरिंदर कुमार निवासी डोहर जो होशियारपुर के पुरहीरा बाईपास के पास फगवाड़ा से होशियारपुर की तरफ आ रहा था, जिसको एक कार ने टक्कर दे मारी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि मौके पर कार चालक कार छोड़ फरार हो गया था, जिसकी जांच करने पर पता कार चालक की पहचान बलविंदर सिंह निवासी सज्जना के रूप में हुई है और उसके खिलाफ थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...