पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने के लिए पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के बैनर तले संघर्ष कर रहे मुलाजिमों ने शाहकोट दाना मंडी में रखी प्रदेश स्तरीय रैली में भाग लेने के लिए टांडा में अध्यापकों का एक बड़ा जत्था रमेश होशियारपुरी की अगुवाई में रवाना हुआ।
दाना मंडी टांडा से चलने से पहले जत्थेबंदी के नेताओं ने बताया सरकार की ओर से 2004 के बाद से नियुक्त मुलाजिमों के लिए नई पेंशन स्कीम लागू की है जो सभी मुलाजिमों के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा वो तब तक संघर्ष करेंगे जब तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं की जाती।
टांडा में रवाना होने वाले जत्थे में रमेश होशियारपुरी, भजनीक सिंह, लोकेश वशिष्ट, चंद्र शेखर, राकेश रोशन, बलदेव सिंह, अमर सिंह, संजय, हरप्रीत सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सरबजोत सिंह, विजय, दिवाकर सिंह, सुखदेव सिंह, परविंदर सिंह, जतिंदर, गुरदीप सिंह, लखनपाल, प्रदीप कुमार, बलजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, प्रदीप सिंह के अलावा अन्य मुलाजिम भी शामिल थे।
टांडा से रवाना होने वाले जत्थे के सदस्य। -भास्कर