भास्कर संवाददाता| होशियारपुर
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) अध्यापक यूनियन इकाई होशियारपुर की बैठक प्रांतीय कन्वीनर राम भजन चौधरी और जिला प्रधान प्रितपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान एसएसए व रमसा अभियान, सीएसएस उर्दू के तहत काम कर रहे अध्यापकों, हेडमास्टर और लैब अटेंडेंट की सेवाएं शिक्षा विभाग में रेगुलर की जाएं और अध्यापकों पर दर्ज किए झूठे केस रद्द करवाने आदि मुख्य मांगों पर चर्चा की गई। रामभजन चौधरी ने कहा कि यूनियन द्वारा 27 मई को पटियाला में की जा रही जोन स्तरीय कन्वेंशन में जिला होशियारपुर से बढ़-चढ़ कर अध्यापक हिस्सा लेंगे। इस मौके पर परमजीत सिंह, राजिंदर सिंह, अजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सचिन, परमजीत सिंह, अवतार सिंह,राजीव कुमार, संदीप, गुरदीप सिंह, सुरिंदर सिंह, मनोज, राजिंदर सिंह, बलजीत सिंह, सिंदरपाल आदि मौजूद रहे।