होशियारपुर|पीडब्ल्यूडी के निगरान इंजीनियर अरुण कुमार निवासी फतेहगढ़, जिला होशियारपुर प्रमोट होकर विभाग के मुख्य इंजीनियर पंजाब बन गए हैं। वे 21 मई को चंडीगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी दफ्तर में अपना पदभार संभालेंगे। वर्ष 1988 में वे पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर एसडीओ भर्ती हुए। वर्ष 2004 में एक्सईएन प्रांत मंडल बने और वर्ष 2009 में निगरान इंजीनियर के पद पर तैनात हुए।