पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन रैंक वन पेंशन के लिए जारी रहेगा संघर्ष

वन रैंक वन पेंशन के लिए जारी रहेगा संघर्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर

वन रैंक वन पेंशन लागू करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिए जा रहे धरने के 1,050 दिन पूरे हो गए हैं। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक वन रैंक वन पेंशन को पूरी तरह से लागू नहीं कर दिया जाता। यह बात होशियारपुर के पूर्व सार्जेंट बूटा आरएस जसवाल ने कही। इस मांग को लेकर देशभर से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने रविवार को जंतर-मंतर पर भाजपा के खिलाफ रोष धरना दिया।

रोष धरने में यूनाइटेड एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन होशियारपुर का एक काफिला पूर्व सार्जेंट बूटा आरएस जसवाल की अगुवाई में दिल्ली पहुंचा। उन्हाेंने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सैनिकों से वन रैंक वन पेंशन का वादा कर सत्ता में आई भाजपा ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। उन्हाेंने बताया कि भाजपा ने सत्ता में आते ही अपने वादे से यू टर्न ले लिया।

उन्होंने कहा कि रविवार को धरने के 1,050 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि रविवार को दिल्ली में हुई रैली के दौरान देश के 15 राज्यों से करीब 7 हजार पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 1,050 दिन से चल रहे धरने को तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक उनकी वन रैंक वन पेंशन को पूरा नहीं किया जाता।

इस मौके पर पूर्व कर्नल रघुवीर सिंह, जेएस ढिल्लो, केएल कतना, जेएस सैनी, करनैल सिंह टीएस कलेर, टीआर सैनी, एसएल सैनी, हरभजनसिंह, डीएस राणा, बीआर दादरा, एसएस जसवाल, मलकीत सिंह, केके शर्मा, डीआर कटारिया, डीपी भारद्वाज (सभी पूर्व सैनिक) व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व सार्जेंट बूटा की अगुवाई में दिल्ली रवाना हुआ पूर्व सैनिकों का काफिला, कहा-

दिल्ली रवाना होने से पूर्व सैनिक बूटा आरएस जसवाल के साथ। -भास्कर

खबरें और भी हैं...