होशियारपुर| वार्ड नंबर-24 में पिछले लंबे समय से चल रही पीने के पानी की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। पिछले 2 साल से लटके टयूबवेल को रविवार को बिजली कनेक्शन मिलने के बाद चालू कर दिया गया है। होशियारपुर कमेटी के पूर्व प्रधान सरवन सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि टयूबवेल का मता 2 साल पहले 18 अप्रैल 2016 में डाला गया था। उन्होंने बताया कि बोर करवाए जाने के एक साल बाद भी इसे बिजली का कनेक्शन नहीं मिल रहा था। मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के निर्देश के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसे बिजली का कनेक्शन दिया। वहीं, मौजूदा पार्षद विक्रमजीत कलसी भी क्रेडिट लेते नजर आए। इस मौके पर कुलविंदर सिंह, गुरकिरत सिंह, सुमित, मंजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरपाल सिंह, तनवीर पाल सिंह, सुखजिंदर सिंह, मंजीत सिंह, गुरपाल सिंह, सुखजिंदर सिंह, राजविंदर कौर आदि मौजूद रहे।