पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाषण मुकाबले में संजना और पेंटिंग में कनिका रही फर्स्ट

भाषण मुकाबले में संजना और पेंटिंग में कनिका रही फर्स्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलवाहा में प्रिं. ओंकार सिंह की अध्यक्षता में गाइडेंस व काउंसलिंग अधीन भाषण व पेंटिंग मुकाबले करवाए गए। करियर अध्यापक नीरज धीमान ने बताया कि मई के अधीन करवाई जाने वाली गतिविधियों के तहत यह मुकाबले करवाए गए हैं, जिसमें 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण मुकाबलों में संजना रुदलपाल पहले, दलजीत कौर दूसरे व प्रियंका तीसरे स्थान पर, पेंटिंग मुकाबले में कनिका पहले, नैनिश दूसरे व शिवानी यादव और हर्ष दिगपाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रिं. ओंकार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके लेक्चरर सुरेंद्र पाल कौर, सुभाष शर्मा, जगजीत सिंह अमनदीप धामी, बलवीर सिंह, मनोहर लाल, नीरज धीमान, रीमा, मधु बाला, गुरमीत कौर, रणजीत कौर, तेजा सिंह, रणजीत सिंह,सोहन सिंह, कमलजीत सिंह, राहुल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...