3 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ एक पकड़ा
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
थाना हरियाना की पुलिस ने गश्त दौरान एक व्यक्ति को 3 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू कर केस दर्ज किया है।
थाना हरियाना के एएसआई ने बताया कि पुलिस पार्टी उनकी अगुवाई में शहर की गश्त कर रही थी। पुलिस पार्टी जब हरियाना बस अड्डे के पास पहुंची तो वहां तलाशी के दौरान अजय सिंह निवासी नंगल खनौड़ा से तीन किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। आरोपी को काबू कर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।