ओलंपियन मक्खन सिंह के नाम पर बने चौक या सड़क : तलवाड़
मक्खन सिंह की प|ी व बेटे से की मुलाकात
होशियारपुर | मिल्खा सिंह को हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाले मक्खन सिंह ने एशियन गेमों में भी गोल्ड मेडल जीते और ओलंपिक खेलों में भारत का नाम रोशन किया है। एेसे आर्मी मैन के नाम पर अगर किसी सड़क या चौक का नाम होगा, तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी। यह बात यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने पूर्व ओलंपियन मक्खन सिंह की प|ी व बेटे से मुलाकात के दौरान कही। तलवाड़ ने बताया कि जिस गांव से ओलंपियन मक्खन सिंह जैसे खिलाड़ी पैदा हुए हैं, उस गांव के खेल स्टेडियम के अधूरे काम को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मक्खन सिंह की प|ी शैलेंद्र कौर ने कहा कि देश ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। अब उनकी केवल एक ही इच्छा है कि आने वाली पीढ़ियां सूबेदार मक्खन सिंह के नाम को याद रखें। इसके लिए किसी सड़क या चौक का नामकरण उन के नाम पर हो जाना चाहिए। भाजपा नेता साहिल सांपला ने आश्वासन दिलाया कि इसके लिए जोर शोर से प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भूपिंद्र सिंह, जगनदीप सिंह, बलविंदर सिंह भी मौजूद थे।