पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होशियारपुर अनाज व सब्जी मंडी में ऑनलाइन बोली जल्द : एसडीएम

होशियारपुर अनाज व सब्जी मंडी में ऑनलाइन बोली जल्द : एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

देश के 16 राज्यों व दो यूटी स्टेट की 585 मंडियों में एमएसपी रहित फसलों की ऑनलाइन बोली हो रही है। इसके पहले चरण में पंजाब की 35 मंडियों को उक्त प्रक्रिया में शामिल किया गया है। यह जानकारी एसडीएम व चेयरमैन मार्केट कमेटी होशियारपुर जतिंदर जोरवर ने आढ़तियों को ऑनलाइन बोली संबंधी बताने के लिए बुलाई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में ऑनलाइन बोली के लिए शामिल की गई 35 मंडियों में 13 कॉटन की मंडियों को भी शामिल किया गया है। इसके लिए कुछ मंडियों में परीक्षण शुरू कर दिया है। सरकार की कोशिश है कि राज्यों के किसानों की आर्थिक हालत को मजबूत करने व प्रदेश के व्यापार बढ़ाने के लिए ऑनलाइन देश के साथ जोड़ा जाए। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड ने ऑनलाइन बोली में 6 फसलों को शामिल किया है। अनाज में मक्की, सूरजमुखी, बासमती को जबकि सब्जियों में आलू, मटर, किन्नू को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर लेखाकर राजिंदर सिंह केसर, मंडी सुपरवाइजर बलविंदर सिंह पहलवान, ई-मैन रमन कुमार, पंडित तरसेम मोदगिल, नरेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र मोहन शर्मा, महिंदर सिंह ऊना वाले, नाडूशाह बाबक बाले, मनिंदर सिंह, मंगत राम कालीया, राजेश कुमार बांसल, जगदीश कुमार, नीरज सिंगला, बिल्लू शाम चौरासी, शमशेर सिंह शेरू मौजूद थे।

बैठक में शामिल एसडीएम जतिंदर जोरवर, विक्रमजीत सिंह तथा राजिंदर सिंह केसर।

बोली में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड होना जरूरी
एसडीएम ने बताया कि ऑनलाइन बोली में वही भाग ले सकता है जो रजिस्टर्ड होगा और उसके पास बैंक की गारंटी होना भी जरूरी है। इसमें शामिल होने के लिए मंडी बोर्ड ने ई. एनएएम (ईमेल नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) नाम का एेप शुरू है। जिसमें कोई भी अपना रिकार्ड देकर रजिस्टर्ड हो सकता है। उन्होंने बताया कि फसल को बेचने व खरदीने तथा भुगतान संबंधी पूरा रिकार्ड ऑनलाइन हर समय उपलब्ध रहेगा। इस दौरान उन्होंने मंडी में सीवरेज व पीने वाले पानी की समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन भी दिया।

ऑनलाइन बोली संभव नहीं : आढ़ती एसोसिएशन
ऑनलाइन बोली पर प्रतिक्रिया देते हुए आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुधीर सूद ने बताया कि मंडी आने वाली फसल को ऑनलाइन बोली पर बेचना संभव नहीं, क्योंकि फसलों की गुणवत्ता में काफी अंतर रहता है। अनाज की बोली हाजिर व्यापारी के साथ ही हो सकती। फसल को खरदीने वाले को बाद में बारदाना के अलावा लोड करवाने का इंतजाम भी करना होता है। मंडी बोर्ड को हाजिर बोलीदाता को ही प्राथमिक्ता देनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...