धार्मिक भावनाएं अाहत करने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग में 2 नामजद
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
थाना सदर होशियारपुर की पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और सोशल मीडिया का दुरुपयोग के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
थाना मॉडल टाउन के इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि होशियारपुर के शास्त्री नगर मोहल्ले के निवासी मोहन सिंह उर्फ लक्की ने 11 अप्रैल को एसएसपी होशियारपुर जे ईलनचेजियन को शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव बस्सी गुलाम हुसैन के निवासी परमिंदर सागर और हरदियाल आदिया निवासी होशियारपुर ने फेसबुक पर हिन्दू धर्म से संबंधित देवी-देवताओं का अपमान करने वाली एक पोस्ट डाली थी, जिससे हिन्दू धर्म से संबंधित लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और आरोपियों ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया है।
इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस की जांच के बाद आरोपी परमिंदर सागर और हरदियाल आदिया विरुद्ध धारा 295-ऐ, 67 और 67-ऐ तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।