घर में घुसकर की मारपीट, दो लोगों पर केस
होशियारपुर | थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने दशमेश नगर में एक घर में घुसकर परिवार के दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो सगे भाइयों विरुद्ध केस दर्ज किया है। एएसआई तजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों भारत भूषण उर्फ प्रिंस और दिलावर उर्फ सोनू निवासी दशमेश नगर विरुद्ध धारा 323, 324, 452, 506, 34 आईपीसी तहत केस दर्ज कर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पहले पुलिस दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ने की बात से मुकर रही थी।
ये है मामला : गोकुल नगर के गुरशरन सिंह ने आरोप लगाया था कि मंगलवार रात करीब 8 बजे उसके दशमेश नगर के दोस्त कुलविंदर सिंह ने फोन पर उसे घर बुलाया। वहां कुलविंदर की माता सरबजीत कौर और उनके 14 साल के बेटे दिलप्रीत के साथ दो युवक गाली गलोच कर रहे थे। उसने जब उन्हें रोका तो युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव के लिए वह कुलविंदर के घर में घुस गया। कुलविंदर सिंह की बेटी अवलीन कौर किसी तरह अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन चली गई। शिकायत पर पुलिस उनके साथ ही मौके पर आ गई। जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी प्रिंस और सोनू ने गुरशरन सिंह और सरबजीत कौर को बुरी तरह घायल कर दिया था। पुलिस ने मौके से ही दोनों को काबू कर लिया।