पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाली नंबर लगी कार के साथ चालक पकड़ा

जाली नंबर लगी कार के साथ चालक पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने जाली नंबर लगी एक कार और उसके चालक को काबू कर केस दर्ज किया है। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सरकारी कॉलेज चौक में नाकेबंदी दौरान एक कार पीबी 07 टी 8508 को चेकिंग के लिए रोका। उन्होंने बताया कि चेकिंग के लिए कार का नंबर वाहन ऐप में डाला तो पता चला कि यह नंबर जाली है। इसी दौरान चालक गुरशिंदर सिंह उर्फ शिंदा निवासी लेहली खुर्द ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसको पकड़कर गाड़ी को जब्त कर लिया। आरोपी पर धारा 482, 473 तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...