पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला परिषद की दुकानों का 68 लाख किराया बकाया, कोर्ट में केस दायर

जिला परिषद की दुकानों का 68 लाख किराया बकाया, कोर्ट में केस दायर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिव कुमार बावा | होशियारपुर

जिला परिषद होशियारपुर की किराए पर चढ़ी 26 दुकानों का किराया न जमा करवाने पर जिला परिषद होशियारपुर ने 26 दुकानदारों के विरुद्ध कोर्ट में केस दायर कर दिया है। जिला परिषद होशियारपुर के सचिव कम उप मंडल कार्यकारी अफसर बुधि राज ने बताया कि जिला परिषद होशियारपुर की शहर में 28 दुकानें हैं जिनको पिछले काफी सालों से अलग-अलग दुकानदारों को किराए पर दिया गया है लेकिन दो दुकानदारों को छोड़कर और किसी भी दुकानदार ने आज तक पूरा किराया जमा नहीं करवाया।

उन्होंने बताया कि ऑफिस की तरफ से उनको कई बार नोटिस भेजे गए लेकिन किराया जमा करवाने की किसी ने भी कोई कोशिश नहीं की। विभाग ने किराया जमा न करवाने की सूरत में दुकानदारों के विरुद्ध कोर्ट में केस दायर किया है।

बता दें कि विभाग की ओर से मिली लिस्ट के मुताबिक एक-एक दुकानदार पर लाखों रुपए किराया बकाया है। यहां तक कि एक दुकानदार का करीब साढ़े आठ लाख रुपए किराया बकाया पड़ा है। बहुत से दुकानदारों का 2 से 4 लाख रुपए तक किराया बकाया है। सबसे कम एक दुकानदार का करीब 75 हजार रुपए किराया बकाया है। मात्र दो दुकानदार बलजीत सिंह और चंदर कुमार का कोई बकाया नहीं है। जिला परिषद होशियारपुर ने बताया कि दुकानों का कुल 67,90,695 रुपए किराया बकाया है।

खबरें और भी हैं...