पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जल यात्रा निकाली

शिव शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जल यात्रा निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

शिव शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी मोहल्ला मरवाहा की तरफ से मंदिर में पंचमुखी महादेव परिवार गणों सहित, शीतला माता एवं हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को जल यात्रा निकाली गई।

इस मौके पर महिलाओं ने शुभ कलश उठाए और कीर्तन करते हुए मंदिर प्रांगण से चलकर अलग-अलग बाजारों से होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में पहुंचकर कलश विधिवत रूप से स्थापित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु नाम संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर दीपक मरवाहा, विक्की मरवाहा, राज कुमार मरवाहा, नरोत्तम शर्मा, रिक्की मरवाहा, छोटा अश्विनी, पुनीत मरवाहा दीपू, मुकेश शर्मा, राकेश मरवाहा लक्की, सुंदर शाम मरवाहा, गुलजार सिंह, संजीव मरवाहा, राजेन्द्र मरवाहा, जौली मरवाहा, सुयश मरवाहा तथा पुनीत मरवाहा व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जल यात्रा निकालती महिला श्रद्धालु। -भास्कर

खबरें और भी हैं...