पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर निकाला कैंडल मार्च, उन्नाव और कठुआ रेप मामले में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

अंबेडकर जयंती पर निकाला कैंडल मार्च, उन्नाव और कठुआ रेप मामले में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति की ओर से डॉ. भीम राव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के माध्यम से उन्नाव और कठुआ रेप मामलों में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने विकास हंस के नेतृत्व में शाम को शहर के घंटाघर चौक से बस स्टैंड के निकट भीम राव अंबेडकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला। विकास हंस ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को न्याय व्यवस्था और समान अधिकार दिए। इस मौके रेप के मामले में दोषियों को मौत की सजा तय किए जाने की मांग रखी। यहां रंजीत बबलू, विपनेर संगर, जसपाल, मनोज, मुकेश रत्ती, राज कुमार, सन्नी, जसपाल, सुरेंदर पप्पी, लाल चंद, लाडी, बिंदर सरोहा, लवली, हरबिंदर हीरा, एमसी बलविंदर बिंदी, विशाल गिल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...