पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव शेरगढ़ के ब्रांच पोस्ट मास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

गांव शेरगढ़ के ब्रांच पोस्ट मास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

करीब एक महीना पहले डाकघर में पॉलिसियों और बीमे के नाम पर गढ़शंकर की महिला द्वारा करोड़ों का घपले करने का मामला सामने आया था, इस पर पुलिस ने महिला पर मामला भी दर्ज किया है। अब इसी तरह का एक और मामला गांव शेरगढ़ में सामने आया है, इसमें ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर काम कर रहे बख्शीश सिंह ने लाखों रुपए का घपला किया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।

थाना सदर के एएसआई लाल सिंह ने बताया कि डाक विभाग के इंस्पेक्टर धीरज वासुदेव ने 17-8-17 को एसएसपी दफ्तर में शिकायत दी थी कि उनके विभाग की गांव शेरगढ़ ब्रांच में ब्रांच पोस्ट मास्टर का काम कर रहे बख्शीश सिंह ने रुपयों के मामले में घपलेबाजी की है और उक्त आरोपी पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि उक्त व्यक्ति ने करीब 25 लोगों से अलग-अलग पॉलिसियों में 2 लाख 44 हजार 760 रुपए का घपला कर डाला। आरोपी लोगों से आरडी, डाक बीमा पॉलिसी, खुला खाता व अन्य स्कीमों के तहत जो पैसे विभाग के खाते में जमा करवाने के लिए लेता था, उसकी एंट्री लोगों की पास बुक में कर देता था लेकिन विभाग के खाते में रकम जमा नहीं करवाई। जांच करने के दौरान थाना सदर में धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...