पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 अप्रैल से 14 जून तक रोज एक वार्ड में शाम 6 बजे फॉगिंग स्प्रे की जाएगी : मेयर शिव सूद

18 अप्रैल से 14 जून तक रोज एक वार्ड में शाम 6 बजे फॉगिंग स्प्रे की जाएगी : मेयर शिव सूद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

गर्मियों के मौसम में मच्छर मक्खियों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने फॉगिंग स्प्रे करने के काम की शुरुआत नगर निगम के मेयर शिव सूद ने की। इस मौके डिप्टी मेयर प्रेम सिंह पिपलांवाला, कौंसलर बिक्रमजीत सिंह कलसी, नरिंदर सिंह, नवदीप शमा, जनक राज व राहुल शर्मा भी मौजूद थे। मेयर शिव सूद ने बताया कि नगर निगम द्वारा 18 अप्रैल से 14 जून तक रोज एक वार्ड में शाम 6 बजे फॉगिंग स्प्रे की जाएगी। इसमें रविवार छुट्टी वाले दिन फॉगिंग स्प्रे नहीं की जाएगी। उन्होंने शहर वासियों की अपील की कि स्प्रे करने के मौके अपने घरों के खिड़कियां व दरवाजे खुले रखे ताकि कीटनाशक स्प्रे का पूरा असर हो सके।

फॉगिंग स्प्रे की शुरुआत करवाते मेयर शिव सूद व अन्य।

खबरें और भी हैं...