अस्पताल स्टाफ को आग से बचाव के दिए टिप्स
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
फायर ब्रिगेड होशियारपुर द्वारा फायर सेफ्टी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस संबंधी बुधवार शिवम अस्पताल में आग के प्रति जागरूकता सेमिनार करवाया। इस मौके एडिशनल फायर अधिकारी अवतार सिंह ने कहा कि यह सप्ताह उन 66 फायर कर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने समाज के लिए अपनी सेवाएं देते हुए अपने प्राणों की आहुति देने में भी संकोच नहीं किया था।
उन्होंने आग लगने के कारणों व उसके बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने घरेलू गैस के सुरक्षित उपयोग व बचत करने के तरीकों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की तरफ से दी जाने वाली सेवाओं की भी जानकारी दी। अस्पताल में आग लगने की सूरत में किस प्रकार कंक्रीट की दीवार तोड़नी चाहिए, किस प्रकार अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करना चाहिए, ताकि मरीजों को इससे कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों की स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी, ताकि समय पड़ने पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले वे खुद फौरी तौर पर आग पर काबू पाकर सुरक्षा को पुख्ता कर सकें। इस मौके पर ओंकार सिंह फायर मैन, अरुणेश सैनी, पवन कुमार सैनी, राहुल, हरमिंदर सिंह, ईश्वर, अवतार सिंह सहित अस्पताल का सिक्योरिटी स्टाफ मौजूद थे।
आग बुझाने के टिप्स देते एडिशनल फायर अधिकारी अवतार सिंह। -भास्कर