पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम की स्वच्छता मुहिम से जुड़ रहे लोग : डॉ. घई

पीएम की स्वच्छता मुहिम से जुड़ रहे लोग : डॉ. घई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिला भाजपा ने स्वच्छता दिवस स्थानीय रेलवे स्टेशन में पार्क की सफाई कर मनाया।

इस संबंधी भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. रमन घई की अगुवाई में रेलवे पार्क की भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। यहां डॉ. रमन घई ने कहा कि आज से 4 साल पहले पीएम मोदी ने जो स्वच्छ भारत का सपना देखा था उस पर आज काम करते हुए देश में भाजपा के साथ साथ कई एनजीओ व अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं संपूर्ण भारत में स्वच्छता के विषय में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। भारत का हर नागरिक स्वच्छता अभियान से जुड़कर भारत को क्लीन व ग्रीन बनाने में सहयोग दे रहा है।

हम सभी को अपने अपने क्षेत्र में इस स्वच्छता अभियान से जुड़कर लोगों को जागृत कर भारत को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान डालना चाहिए। इस मौके जिला महामंत्री एडवोकेट डीएस बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, कुलभूषण सेठी, सचिव डॉ. राज कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, डॉ. पंकज शर्मा, गौरव शर्मा, हरमेश लाल, दीपक रॉक्सी, हरप्रीत सेठी, गुरप्रीत धामी, डॉ. वशिष्ट कुमार, बलजीत राजा, कुलदीप धामी, राज कुमार शर्मा, विकास जौनी, कमलजीत कौर, मनोज माटा, मोहित संधू, कमरदीप सिंह, जसबीर सिंह, गगनदीप, अक्षय कुमार आदि सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

पार्क की सफाई करते डॉ. रमन घई व अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...