पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौधरी बलविंदर सिंह बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश प्रधान बने

चौधरी बलविंदर सिंह बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश प्रधान बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान वीएल मतंग और राष्ट्रीय वाइस प्रधान भगवान सिंह चौहान की ओर से चौधरी बलविंदर सिंह बिट्टू को पार्टी का पंजाब यूथ प्रधान बनाया गया। चौधरी बिट्टू इससे पहले कांग्रेस पार्टी में सरगर्म वर्कर रह चुके हैं। 2017 में विधानसभा चुनावों में उनकी तरफ से पार्टी टिकट न मिलने के कारण उन्होंने विधानसभा हलका चब्बेवाल से आजाद चुनाव लड़ा था। चौधरी बलविंदर बिट्टू इस समय गांव चक्क मल्लां के मौजूदा सरपंच ओर नंबरदार हैं। चौधरी बलविंदर बिट्टू के बहुजन मुक्ति पार्टी यूथ विंग पंजाब के प्रधान बनने पर पार्टी के पंजाब प्रधान कुलदीप सिंह ईसापुरी, एक्टिंग प्रधान पंजाब गुरलाल सिंह सैला,गुरमेल संधू, हरविंदर हीरा आदि नेताओं ने खुशी जताई। उक्त पार्टी नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान के फैसले का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...