पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं की प्रचार वैन को किया रवाना

मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं की प्रचार वैन को किया रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी के चेयरमैन सुनील कुमार अरोड़ा ने गांवों को नालसा की स्कीमों और मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं संबंधी जागरूक करने के लिए प्रचार वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके एडिशनल सेशन जज प्रिया सूद, पीएस राय और रणजीत कुमार जैन भी मौजूद थे। इस दौरान सुनील कुमार अरोड़ा ने बताया कि प्रचार वैन द्वारा जिला की विभिन्न गांवों की ग्राम पंचायतों में सेमिनार करवाए जाएंगे, जिससे लोगों को नालसा स्कीमों और मुफ्त कानूनी सेवाओं संबंधी जागरूक करेंगे। यह प्रचार वैन जिला के गांवों में जाकर विभिन्न कानूनी अधिकारों संबंधी गांव वासियों को जानकारी देगी। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह स्कीमों और मुफ्त कानूनी सेवाओं संबंधी जानकारी हासिल करें और जरूरत पड़ने पर इसका लाभ उठाएं।

जिला व सेशन जज सुनील अरोड़ा ने दी झंडी

प्रचार वैन को हरी झंडी देकर रवाना करते सुनील कुमार अरोड़ा, प्रिया सूद, पीएस राय व रणजीत कुमार। -भास्कर

खबरें और भी हैं...