सेंट फरीद स्कूल की निकिता 10वीं में अव्वल
होशियारपुर | सेंट फरीद पब्लिक हाई स्कूल का 10 कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रिंसिपल उप्पल व इंचार्ज बलविंदर कौर ने बताया कि हमारे स्कूल के 37 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी, जिसमें सभी बढ़िया अंकों से पास हुए है। इसमें से निकिता ने 86.15 प्रतिशत अंकों से पहला, मनवीर कौर ने 81.07 प्रतिशत अंकों से दूसरा और एंजलीना सिंह ने 80.15 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों ने पहली पोजीशन हासिल की है। प्रिंसिपल वंदना उप्पल ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी और सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ को दिया।