सेंट जोसेफ की अनन्या 97.2 प्रतिशत अंकों से जिले में सेकेंड
होशियारपुर | आईसीएसटी द्वारा घोषित 10वीं के परिणामों में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अनन्या ने गणित व कंप्यूटर विषय में 100 अंक, साइंस में 98 अंकों समेत कुल 97.2 प्रतिशत अंकों से जिला में दूसरा स्थान हासिल कर माता पिता का नाम रोशन किया। अनन्या ने बताया कि वह हर रोज 3 से 4 घंटे पढाई करती थी और मेरी सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ व माता पिता को जाता है, जिन्होंने पढ़ाई में मेरी पूरी सहायता की। अनन्या के पिता अरुण कुमार जो उद्योग विभाग में फंक्शनल मैनेजर और माता मनीशा कुमार जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर है, ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की इस कामयाबी पर गर्व है। उन्होंने बताया कि अनन्या का सपना आईआईटी में दाखिला लेकर कंप्यूटर इंजीनियर बनना है।