इंजीनियरिंग के एडमिशन पीयू में 8 जून से शुरू होंगे
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सहित पांच इंस्टीच्यूट में दाखिले का प्रोसेस 5 जून को शुरू होगा। 5 जून को जॉइंट एडमिशन कमेटी की वेबसाइट शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 जून होगी।
यह है सीटें : यूआईईटी : 635, डॉ. एसएसबी यूआईसीईटी : 155, सीसीईटी-26 : 240, सीसीए : 40 और पीयूएसएसजीआरसी होशियारपुर : 250.