भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
दोआबा किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मीटिंग कर बताया कि फैक्ट्रियों, व्यापारियों और आढ़तियों की ओर से की जा रही लूट से तंग आकर 1 जून से वह लक्कड़ की कटाई बंद करने जा रहे हैं और यदि 1 जून से कोई किसान लक्कड़ लेकर आता है तो उसकी लक्कड़ बिकने नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही भीखोवाल अड्डा में धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने लक्कड़ की हो रही लूट की तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते 1100/1200 रुपए क्विंटल बिकने वाली लक्कड़ आज 300 रुपए क्विंटल में बिक रही है। फैक्ट्री मालिक, व्यापारी और आढ़ती मिलकर किसानों को लूट रहे हैं। उन्होंने संयुक्त तौर पर कहा कि उक्त फैक्टरियों, व्यापारियों और आढ़तियों द्वारा की जा रही लूट से तंग आकर यह कदम उठा रहे हैं। इसका जो भी नुकसान होगा उसकी जिम्मेवारी किसान या ठेकेदार खुद होगा। यदि पंजाब से बाहर से लक्कड़ आती है तो उसकी जिम्मेवारी भी लक्कड़ लेकर आने वाले की होगी।