होशियारपुर | माता वैष्णों देवी मंदिर सुखियाबाद में मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22वां मां भगवती जागरण व भंडारा 23 मई को करवाया जाएगा। इसमें सुविंद्र देवा जी भजन मंडली, महंत नीटा एंड पार्टी और कपिल कोहली एंड पार्टी माता वैष्णों देवी जी के भजनों का गुणगान करेंगे।